शिवहर: शहर के थाना रोड में सुबह 11 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित: विद्युत कार्यपालक अभियंता
बिजली विभाग की विद्युत कार्यपालक अभियंता छविंद्र प्रसाद सिंह शुक्रवार सुबह 9:30 बजे बताया है कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है. उन्होंने बताया है कि शहर के राजस्थान चौक से लेकर न्यू बस स्टैंड तक बिजली का तार बदलने का काम की जा रही है. जिसको लेकर आज थाना रोड में सुबह 11 बजे से लेकर शाम 06 बजे तक बिजली सेवा बाधित रहेगी।