शिवहर: तरियानी हाई स्कूल में एसडीपीओ ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के लिए किया जागरूक
बिहार समेत पूरे देश में साइबर क्राइम बढ़ रही है. साइबर क्राइम को रोकथाम को लेकर एसडीपीओ सुशील कुमार शुक्रवार सुबह 9:30 बजे तरियानी हाई स्कूल में पहुंचकर छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूक की है. उन्होंने कहा कि जल्दी किसी से OTP शेयर नहीं करें. हमारे देश का कोड है +91 इसके अलावा किसी भी नंबर से कॉल आए उठाना नहीं है.सोशल साइट पर प्रोफ़ाइल लॉक रखें।