#Balrampur ! लकी ड्रा में रमन सिंह ने जीती एलसीडी, राधेश्याम दुबे के नाम रही साइकिल...
101 अन्य विजेताओं को भी मिले आकर्षक पुरस्कार, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़...
#बलरामपुर ! ललिया थाना क्षेत्र के गंगापुर मथुरा बाजार में श्री गणेश लक्ष्मी पूजा समिति की ओर से मां लक्ष्मी पूजन, लकी ड्रा और विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने शामिल होकर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजन के बाद आयोजित लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार के रूप में रमन सिंह को एलसीडी, द्वितीय पुरस्कार में राधेश्याम दुबे को साइकिल और तृतीय पुरस्कार में बिहारीलाल सोनी को मिक्सर मिला। इसके अलावा 101 अन्य विजेताओं को भी विभिन्न आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने पर विजेताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
मुख्य आयोजक अजय सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने के साथ ही लोगों को एकजुट होने का अवसर देते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों और श्रद्धालुओं का आभार जताया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष बुद्धिसागर अवस्थी, अरविंद अवस्थी, गोविंद पाठक और राघवराम पांडेय अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान सिद्धनाथ तिवारी, संतोष द्विवेदी, दिलीप द्विवेदी, उमेश दत्त मिश्रा, प्रताप नारायण सैनी और संदीप शुक्ला सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की सफलता में अजय सिंह के साथ शिवम सिंह, जितेंद्र सिंह और अमन सिंह का विशेष योगदान रहा।
#balrampur
Balrampur, Balrampur | Nov 13, 2026