#Balrampur ! संतों के आशीर्वाद और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुआव पुल का भव्य लोकार्पण...
महंत मिथिलेश नाथ योगी और एनजीटी सदस्य न्यायमूर्ति डॉ. अफरोज अहमद ने किया उद्घाटन, सौंदर्यीकरण से बढ़ेगी नगर की खूबसूरती...
#बलरामपुर। नगर के प्रमुख सुआव पुल के सौंदर्यीकरण कार्य का भव्य लोकार्पण श्रद्धा और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। श्री देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के सदस्य न्यायमूर्ति डॉ. अफरोज अहमद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया और इसे जनता को समर्पित किया।
समारोह में गेल्हापुर के महंत बृजानंद जी महाराज, हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत महेंद्र दास जी महाराज और सदर विधायक पल्टूराम की विशेष मौजूदगी रही।
इस अवसर पर न्यायमूर्ति डॉ. अफरोज अहमद ने कहा कि विकास का उद्देश्य केवल आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधाओं के बीच संतुलन कायम करना भी है। सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण नगर की सुंदरता बढ़ाने के साथ लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करता है।
सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि प्रदेश सरकार नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सुआव पुल का सौंदर्यीकरण बलरामपुर की सुंदरता में नया आयाम जोड़ेगा। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' ने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सुआव पुल का सौंदर्यीकरण इसी संकल्प की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य सहित चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, बृजेन्द्र तिवारी, डीपी सिंह बैस, संजय शर्मा, संजय शुक्ल, विजय अग्रवाल, ताराचन्द्र अग्रवाल, मंजू तिवारी, साधना पाण्डेय, आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, निशान्त सिंह, पुनीत पहवा, भूपेन्द्र सिंह, डीएन सिंह, अविनाश यादव और धर्मेन्द्र गौड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
संत-महात्माओं के आशीर्वचन और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता के बीच संपन्न लोकार्पण समारोह में सुआव पुल के सौंदर्यीकरण को बलरामपुर के विकास, स्वच्छता और शहरी सुंदरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
#balrampur