सोरांव: जमीनी विवाद को लेकर दलित महिला के साथ मारपीट, दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
मऊआइमा थाना क्षेत्र के किरांव गांव निवासिनी तारा देवी का आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर विपक्षी जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे, विरोध करने पर मारे पीटे तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर अबरार, शोएब,फैसल निवासीगण किरांव तथा अब्दुल्ला निवासी रिशालगढ थाना रानीगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।