गिरिडीह: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों व डीएलएसए की टीम ने मंडल कारा गिरिडीह का निरीक्षण किया
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्रा के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों व डीएलएसए की टीम ने रविवार को 12 बजे मंडल कारा गिरिडीह का औचक निरीक्षण किया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विनोद कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मो. सफदर अली नैयर एवं न्यायाधीश प्रभारी मो. दानिश नवाज आदि मौजूद रहे।