गिरिडीह: गुप्त सूचना पर वन विभाग ने अलगुंदा व बिरनी के शाखाबरा में एक अवैध आरा मिल को किया ध्वस्त
गुप्त सूचना के आधार पर वन क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में मुफस्सिल क्षेत्र के अलगुंदा और बिरनी के शाखाबरा में एक एक अवैध आरा मिल को ध्वस्त किया गया। रविवार को 2 बजे मोहनपुर वन विभाग कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान बेशकीमती लकड़ियों एवं आरा मशीन को जब्त किया गया।