गिरिडीह: कोलड़ीहा के सुभाष पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 'उड़ान' का धूमधाम से आयोजन
कोलड़ीहा स्थित सुभाष पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से रविवार को 12 बजे से आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम का नाम उड़ान रखा गया था। इस अवसर पर गिरिडीह के आरक्षी अधीक्षक डॉ.विमल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि द्वारा द्वीप जलाकर किया गया।