गिरिडीह: डुमरी के इसरी बाजार अरगाघाट रोड पर मिला एक व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
डुमरी के इसरी बाजार अरगाघाट रोड के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रविवार को 12 बजे सदर अस्पताल लाया गया। घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों ने शव को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया।