गिरिडीह: गिरिडीह स्टेशन रोड पर रॉयल जिम का शुभारंभ, डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन
गिरिडीह के स्टेशन रोड में रॉयल जिम का रविवार 1 बजे धूमधाम से शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर इस अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन किया। बड़ी संख्या में फिटनेस प्रेमी और स्थानीय युवा मौके पर उपस्थित रहे।