मस्तुरी: दीवाली पर हादसे का शिकार हुई 10 साल की मासूम बच्ची, आंख में घंटी घुसने के बाद AIIMS में भर्ती
मस्तूरी में दिवाली की रात 10 साल की एक बच्ची के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। रात करीब 8 बजे जब घर वाले दिवाली की पूजा कर रहे थे, उस दौरान एक मासूम बच्ची खेलते खेलते अचानक फिसल कर गिर गई। गिरते समय उसकी आंख में पूजा करने वाली घंटी घुस गईं, जो सीधे आंख को चिरते हुए मस्तिक में घुस गई। इस घटना से पूरे घर में हड़कंप मच गया। इसके बाद उसे नजदीक के अस्पताल में लाया गया।