गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे मेरी जानकारी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव 20 फरवरी को बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। वे लखीराम अग्रवाल स्मृति ऑडिटोरियम में पं. श्यामलाल चतुर्वेदी जन्मशताब्दी समारोह में शामिल होंगे, प्रेस क्लब में निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा शासकीय निवास में आरक्षित बैठकें करेंगे। यात्रा कार द्वारा होगी।