पुलिस थाना छतरगढ़ में मारपीट, जाति-सूचक गालियां देने एवं जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया है। प्रार्थी कुंभाराम पुत्र कानाराम जाति मेघवाल निवासी सरदारपुरा ने थाने में दी लिखित रिपोर्ट में बताया कि 4 तारीख को मोतीगढ़ निवासी ओमप्रकाश पुत्र किसनाराम सोनार ओर एक अन्य पर मामला दर्ज करवाया है।