छतरगढ़ इंदिरा गांधी नहर किनारे आरडी 542 के पास बुधवार रात्रि करीब 8 बजे में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही छतरगढ़ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेज हवा के कारण तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।