जिले की से सामाजिक सुधार की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सामने आई है। यहां एक जाट परिवार ने फ़िज़ूलखर्ची और दिखावे पर रोक लगाने के उद्देश्य से एक ही दिन में अपने परिवार के 15 बच्चों का सामूहिक रूप से विवाह संपन्न करवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कदम से अन्य परिवारों को भी प्रेरणा मिलेगी और आने वाले समय में अधिक लोग सामूहिक व सादे विवाह की ओर बढ़ेंगे।