छत्तरगढ़: 507 हेड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया
छतरगढ़ थानाक्षेत्र में 507 हेड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार मनदीप सिंह पुत्र रामसिंह निवासी रावला मार्केटिंग का काम करता था। समाजसेवी किशोर जाखड़ ने बताया कि मनदीप सिंह बाइक लेकर छत्तरगढ़ साइड जा रहा था। उस दौरान हादसे का शिकार हो गया।