छत्तरगढ़: सत्तासर बोरियावाली के पास चारे से भरी ट्रॉली के पीछे पिकअप टकराई
छतरगढ़ उपखंड क्षेत्र के सत्तासर बोरियावाली के पास चारे से भरी ट्रॉली के पीछे पिकअप गाड़ी टकरा गई। हादसे में पिकअप गाड़ी में सवार दो जने घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पिकअप में सवार दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।