पोड़ैयाहाट: मुर्गाबनी गांव में लकड़ी तस्करों ने वनरक्षी से अवैध लकड़ी से भरी पिकअप वैन छीनी
मुर्गाबनी गांव में लकड़ी तस्करों द्वारा अवैध लकड़ी लदे पिकअप वैन को वनरक्षी से छीन कर भगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसे लेकर पोड़ैयाहाट थाना में वनरक्षी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुर्गा बनी गांव के मुबारक अंसारी उर्फ समसुल और मजहर अंसारी एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।