जमुई: धोवघट में छोटे भाई की हत्या कर भाग रहे बड़े भाई व भाभी को पुलिस ने सोनो से किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jan 16, 2025 धोवघट गांव में गोली मारकर छोटे भाई की हत्या कर भाग रहे हत्यारे बड़े भाई और उसकी पत्नी को पुलिस ने सोनो चौक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया पिस्टल और मिस फायर गोली व खोखा को भी बरामद किया है। पूरे मामले की जानकारी गुरूवार की दोपहर 1 बजे के करीब देते हुए एसपी मदन कुमार आनंद ने अपने कार्यालय में दी है।