जमुई: चौडीहा के पास अज्ञात वाहन द्वारा चकमा देने पर ई-रिक्शा बिजली पोल से टकराई, चालक घायल
Jamui, Jamui | Jan 16, 2025 चौडीहा के पास बुधवार की रात करीब 9:00 अज्ञात वाहन के द्वारा चकमा देने पर तेज रफ्तार ई- रिक्शा सड़क किनारे बिजली पोल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चला रहे व्यक्ति घायल हो गए, बाकी अन्य लोग बाल- बाल बच गए। दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आनंद प्रजापति की हालत गंभीर बनी हुई है।