जमुई: झोपा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत, DM के आदेश पर सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ
Jamui, Jamui | Jan 16, 2025 झोपा गांव के पास बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पवना गांव निवासी गिरजा सिंह की पत्नी सुलेखा देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर डीएम के आदेश के बाद सदर अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।