धरमपुरी: नर्मदा नदी की छोटी धारा में शिव भक्तों ने स्थाई पुल की मांग की, वर्षों से कर रहे हैं मांग
नर्मदा नदी की छोटी धारा में स्थाई पुल बनाने की मांग शिव भक्तों ने की है बेंट टापू पर विराजित लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र स्वयंभू श्री बिल्वामृतेश्वर महादेव जिनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में शिव भक्त यहां पहुंचते है। किन्तु भक्तों के आवागमन में लगी नर्मदा नदी की छोटी धारा में जलस्तर घटता-बढ़ता रहता है जो भक्तों के लिए हमेशा बाधा बनता है।