धरमपुरी: धानी के सन्नी जाट बने नागरिक रक्षा स्वयंसेवक, कलेक्टर ने की सराहना
धानी में समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले धानी निवासी एवं उपसरपंच सन्नी जाट ने गत दिनों नागरिक रक्षा स्वयंसेवक का आवेदन प्रस्तुत किया।उन्होंने अपना आवेदन तहसील टप्पा कार्यालय में नायब तहसीलदार कृष्णा पटेल को सौंपा। प्रस्तुत आवेदन को धार भेजते ही उसे स्वीकृत कर धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने उन्हें बधाई दी।