धरमपुरी: गौ-मांस बरामदगी के मामले में एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया धरमपुरी, वापस भेजा गया सेंट्रल जेल इंदौर
धरमपुरी पुलिस ने 28 मार्च 2025 को मेवनगर पुनर्वास में सगीर खान के निर्माणाधीन मकान में गोवंश मांस की घटना में फरार चल रहे मास्टर माइंड इमरान 23 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था, आरोपी इमरान के खिलाफ थाना धरमपुरी और अन्य जिलों के थानों में कुल 7 अपराध दर्ज हैं, इस पूरी घटना में आरोपी सलमान ओर जाहिद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।