धरमपुरी: खलघाट रोड साला फाटे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत, एक अन्य घायल
धरमपुरी के खलघाट रोड पर साला फाटे के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो लोग धरमपुरी से खलघाट की ओर जा रहें थे इसी दौरान साला फाटे के समीप अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी दी ।