धरमपुरी: सनकोटा स्थित मकान से किया गया नागिन का रेस्क्यू
सनकोटा के एक मकान में उस समय हड़कंप मच गया जब देर रात एक कोबरा नागिन रोशन दान के रास्ते से घर में घुस गई जिसे देख घर वालों के होश उड़ गए। दरअसल सनकोटा निवासी पटेल बा के मकान में रोशनदान के रास्ते से एक ज़हरीली कोबरा नागिन घर में घुस गई जिसके बाद पूरे परिवार के सदस्यों में अफरा तफरी मच गई कोबरा नागिन काफी खतरनाक ओर फुर्तीली दिखाई दे रही थी।