धरमपुरी: राऊ खलघाट फोरलेन पर सरपंच ढाबे के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक घायल
राऊ खलघाट फोरलेन पर सरपंच ढाबे के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। घटना में बाईक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही दूसरा घायल हो गया। घटना की आवाज सुन मौके पर समाजसेवी सन्नी जाट एवं ग्रामीण पहुंचे एवं तत्काल पुलिस ओर 108 एम्बुलेंस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर 108 पहुंची ओर घायल को धामनोद स्वास्थ केंद्र भेजा गया।