दादरी: सेक्टर-63 क्षेत्र से पुलिस ने ऑटो रिक्शों में सवार दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए दो मोबाइल
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्यवाही करते हुए जनपद में ऑटो रिक्शों में सवार होकर सवारियों के सामान चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी के दो मोबाइल, दो अवैध चाकू व मोटरसाइकिल बरामद की है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से ताहिर व वकील के रूप में हुई है। अभियुक्तों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा जा रहा है।