दादरी: सेक्टर-50 में मेघदूतम पार्क में अचानक लगी भीषण आग, दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से पाया आग पर काबू
नोएडा के सेक्टर-50 में गुरुवार को उसे वक्त हड़कंप मच गया जब सेक्टर-50 स्थित मेघदूतम पार्क में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया है। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया है की घटना में कोई भी जनहानि होने की सूचना नहीं मिली है तथा आग को बुझा लिया गया है।