दादरी: बिसरख क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने अनियंत्रित होकर कार को मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल
ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र में गुरुवार रात को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने अनियंत्रित होकर सामने से जा रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में कार चालक समेत तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।