दादरी: गिझोड़ गांव में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चुराकर चोर हुए फरार, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
नोएडा के गिझोड़ गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चुरा कर चोर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं चोरी की सारी वारदात घर के बाहर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शुक्रवार को पीड़ित युवक ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।