दादरी: आगामी नव वर्ष को लेकर नोएडा पुलिस हुई अलर्ट, जनपद के विभिन्न मॉलों व बाजारों में चलाया गया सघन सर्चिंग अभियान
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर आगामी नववर्ष को लेकर नोएडा पुलिस भी अलर्ट हो गई। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न मॉलों व बाजारों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अभियान के तहत पुलिस कर्मियों द्वारा मॉलों व बाजारों में दिखने वाले संदिग्ध वाहनों की सघनता से जांच पड़ताल की गई।