लखीसराय: कवैया सहित जिले में 3 जगहों पर उत्पाद पुलिस ने 2 तस्कर और 6 शराबी को गिरफ्तार किया
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा शुक्रवार किया अपराह्न 5:11 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक लखीसराय के कवैया से 1.5 L महुआ शराब के साथ कवैया रोड पसिया गली निवासी बिट्टू कुमार को तथा 10.5 L महुआ शराब के साथ इसी टोला के संजय चौधरी की पत्नी पिंकी देवी को गिरफ्तार किया है. चानन थाना क्षेत्र के इटौन से 4 तथा रामपुर मोड़ से 2 शराबी को गिरफ्तार किया गया.