लखीसराय: जिला व्यवहार न्यायालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में जिला व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित प्राधिकार कक्ष में बच्चों के लिए विधिक सेवा इकाई के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार की दोपहर 1:15 पर संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में बच्चों के प्रति अपराध की शिकायत हेतु टोल फ्री नंबर का भी उल्लेख किया गया।