लखीसराय: पचौता में बकरी को लेकर विवाद, 4 लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
पचौता में गुरुवार संध्या 6 बजे बकरी को लेकर विवाद हो गया। जहां देखते ही देखते जमकर लाठियां चलने लगी। जिसमें दोनों पक्षों से कुल चार लोग घायल हो गए।जिनमें से एक की हालत ज्यादा खराब है। जिन्हें परिजनों ने ईलाज हेतु सदर अस्पताल लाया। घायल की मां ने कहा कि बकरी को लेकर गांव के ही चांद किशोर यादव से मेरे बेटे मुकेश तथा महेश तथा मेरे पति के बीच विवाद हुआ था।