लखीसराय: लखीसराय में बाबा साहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई
शुक्रवार को लखीसराय जिलेभर में बाबा साहब अंबेडकर के पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाया गया.मौके पर अपराह्न 4 बजे सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. रामविलास पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए. कार्यक्रम मे लोगों ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.