लखीसराय: खेलो इंडिया के तहत खगौल में कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन, डीएम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे
खगौल में गुरुवार 12 बजे खेलो इंडिया अभियान के तहत लखीसराय कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने फीता काटकर किया। जहां जनप्रतिनिधि सहित कई स्कूल की छात्राएं उपस्थित रही। वहीं प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआती चरण में 30 बच्चियों को खेल कीट प्रदान किया गया।DM ने कहा यह पहल खेल प्रतिभाओं को निखारने में मदद करेगा।