लखीसराय: कैंदी दरगाह के पास चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराया, गड्ढे में गिर गया, वाहन क्षतिग्रस्त
लखीसराय सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित कैंदी दरगाह के समीप गुरुवार शाम 4 बजे एक चारपहिया वाहन अनियंत्रित हो सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल में जबरदस्त टक्कर मार दी। और सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा। गनीमत रही की वाहन चालक बाल बाल बच गया। परन्तु वाहन छतीग्रस्त हो गया। जबकि विद्युत पोल बुरी तरह जमीन पर धराशाई हो गया।