महरौनी: ग्राम गुगरवारा स्थित पूर्व मा.वि. में छात्रों द्वारा आयोजित बाल मेले का शुभारंभ खंड एबीएसए रंगनाथ ने किया
ग्राम गुगरवारा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों द्वारा भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया।जहां पहली बार विद्यालय पहुंचे नवागत खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जहां बच्चों द्वारा सजाई गए स्टॉल एवं व्यंजनों की खंड शिक्षा अधिकारी ने तारीफ की।उन्होंने बताया इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को मानसिक मजबूती प्रदान करते हैं।