आबू रोड: आबूरोड के NH27 से सर्विस रोड पर अर्बुदा इंडस्ट्रियल एरिया के पास कांच से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल, खलासी बाल-बाल बचा
आबूरोड में रिको थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-27 अर्बुदा इंडस्ट्रियल एरिया के समीप बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे से अचानक अनियंत्रित हुआ कांच की प्लेटों से भरा ट्रक सर्विस रोड पर किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जबकि खलासी बाल-बाल बच गया।जानकारी के अनुसार ट्रक हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर सर्विस रोड की तरफ चला गया