जमुई: बालडा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति हुए घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 8, 2024 बालडा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्ति की पहचान शेखपुरा जिले के पचना गांव निवासी सीताराम रविदास के रूप में हुई है। फिलहाल सदर अस्पताल में इलाजरत व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।