जमुई: नयागांव में बच्चों के बीच झगड़े को लेकर पड़ोसियों ने महिला को पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 8, 2024 जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव में बच्चों के बीच झगड़ा के रंजिश में दबंग पड़ोसियों ने राजाराम यादव की पत्नी संगीता देवी को बेरहमी से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी गिद्धौर थाना की पुलिस को दी गई। उसके बाद घायल महिला को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।