जमुई: कल्ला गांव में पड़ोसियों ने महिला को पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 8, 2024 लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कल्ला गांव में बच्चा द्वारा भूसा का बोरा फाड़ने को लेकर पड़ोसियों ने रमेश पांडेय की पत्नी रूपा देवी को बेरहमी से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई फिर परिजन द्वारा महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है ।