जमुई: बंशीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की हुई मौत, रेल पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Jun 7, 2024 झाझा - क्यूल रेलखंड के बंशीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान लखीसराय जिले के पंजाबी मोहल्ला निवासी रामदेव पासवान के पुत्र रवि पासवान के रूप में हुई है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर रेल पुलिस के द्वारा युवक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के हवाले कर दिया गया।