जमुई: श्रीकृष्णसिंह स्टेडियम में श्यामल सिन्हा अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के 7 वें मैच में बांका ने 98 रन से मुंगेर को हराया
Jamui, Jamui | Jun 7, 2024 श्यामल सिन्हा अंडर 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के अंगिका ज़ोन का सातवां मैच श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में मुंगेर बनाम बाँका के बीच खेला गया। सर्व प्रथम बाँका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.5 ओवर में सभी विकेट खो कर 195 रन बनाई। जबकि 195 रनों का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम ने महज 22.3 ओवर में ही मात्र 97 रन पर ही सिमट गई।