जमुई: जमुई जिले के अलीगंज बाजार के साड़ी शोरूम में लगी भीषण आग लाखों का नुकसान कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
Jamui, Jamui | Jun 7, 2024 जमुई जिले के अलीगंज बाजार में संचालित एक साड़ी शोरूम में भीषण आग लगी की घटना घटित हो गई। इस घटना में शोरूम के अंदर कई अन्य दुकानें भी जलकर राख हो गयी। जिस कारण लाखों का नुकसान हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।