प्रतापगढ़: नगर कोतवाली के चिलबिला बराछा मोड़ के पास खड़ी एम्बुलेंस में ब्लास्ट, एक राहगीर घायल
नगर कोतवाली के चिलबिला बराछा मोड़ के पास खड़ी एम्बुलेंस में गुरुवार सुबह करीब 4 बजे अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे में पेट्रोल भरवाने गया एक मामूली रूप से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया और पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं ।