प्रतापगढ़: मानधाता विकासखंड परिसर में क्षेत्र पंचायत की बैठक विधायक जीतलाल पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई
मानधाता विकासखंड परिसर मेंक्षेत्र पंचायत की बैठक विधायक जीतलाल पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें पिछले कार्यों की चर्चा और नये कामों का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में सदस्यों ने गांवों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी सचिवों द्वारा न दिए जाने पर चिंता जताई। सरकार की विकास संबंधी योजनाओं को निचले पायदान पर पहुंचाने पर जोर दिया गया।