प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने प्रतापगढ़ में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिलाओं की समस्याएं सुनीं
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने बुधवार शाम 3 बजे तक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न से जुड़े शिकायतों की सुनवायी की। महिला जनसुनवाई के दौरान कुल 17 शिकायतें महिला आयोग की सदस्य के समक्ष प्रस्तुत हुई। राज्य महिला आयोग की सदस्य के सभी शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।