प्रतापगढ़: देहात कोतवाली के एटीएल ग्राउंड में युवक की हत्या मामले में दो आरोपियों पर केस दर्ज, एएसपी ने दी जानकारी
देहात कोतवाली के एटीएल ग्राउंड में मंगलवार शाम भारत मिलाप देखने गए कटरा निवासी अमन राइन नाम के 22 वर्षीय युवक की लहूलुहान हालत में शव पड़ा मिला। जानकारी होने के बाद परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी । अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बुधवार शाम 4:00 बजे बताया की दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज़ कर लिया गया है और आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।